प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियाँ

 प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियाँ 


दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे प्रोटीन की,  जी हां दोस्तों प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है जिससे हमारी बॉडी और हारमोंस बने रहते हैं और हमारे शरीर को एक प्रतिरोधक क्षमता प्रदान होती है इस आर्टिकल में आज हम इसी के बारे में बात करेंगे |

Protein deficiency diseases

(toc)


प्रोटीन की कमी के कारण हमारे बालों, नाखूनों, त्वचा और हार्मोन पर असर पड़ता है अगर कुपोषित की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है जिससे आपके शरीर की समस्या दूर होती है तो ऐसे ही कुछ बीमारियां जानते हैं जो प्रोटीन के कारण होते हैं :


प्रोटीन की कमी से होने वाले 10 प्रमुख लक्षण 


थकान और कमजोरी लगना 

जब आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता तो यह आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने लगता है मांसपेशियों के नुकसान के कारण आपको थकान महसूस होता है और आपके अंदर ऊर्जा की कमी होने लगती है अपने शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आपको प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करना जरूरी है |


नाखून बेकार होना और बाल झड़ना 

प्रोटीन की कमी के कारण हमारे बाल, त्वचा और नाखून को बहुत ही नुकसान होता है हमारे बाल पतले होने लगते हैं और झरना स्टार्ट हो जाता है जिसके कारण हम तनाव में चले जाते हैं साथ ही आपके नाखून भी टूटने लगते हैं इसलिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेते रहना चाहिए |


लगातार बीमार होना फिर धीरे-धीरे ठीक होना 

दोस्तों आप बार-बार बीमार होते हैं तो यह प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है क्योंकि जब आप बार-बार बीमार होते हैं तो रिकवरी होने में टाइम लगता है तो आपके अंदर कोई ना कोई प्रोटीन की कमी जरूर है जिसे आपके शरीर को आवश्यकता है अच्छी मात्रा प्रोटीन न लेने के कारण आपको बार-बार जुकाम, खांसी हर समय लगा रहता है प्रोटीन की कमी के कारण यह आपको नुकसान पहुंचता है जिससे आपको बीमारी बार-बार होती रहती है | 


शरीर में सूजन आना 

प्रोटीन की कमी के कारण आपके शरीर में कई तरह के सूजन उत्पन्न होने लगते हैं खास तौर पर हाथों में, पैरों में जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं यह आपके शरीर के लिए बहुत ही घातक होता है इसलिए प्रोटीन की मात्रा को पूरा करें |


कुछ खाने की भूख

अगर आपके अंदर कुछ खाने की भूख रहती है जैसे कि मीठा या नमकीन तो या प्रोटीन की कमी का सबसे बड़ा संकेत होता है क्योंकि मीठा आपके प्रोटीन को बनाए रखना है और भूख आपके अंदर पैदा होती रहती है इसलिए शरीर को सही मात्राएं प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है |


मांसपेशियों को नुकसान और हड्डियों में दर्द 

सही मात्रा में प्रोटीन न लेने के कारण हमारे शरीर में मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है जिससे हमें कमजोरी महसूस होती है और हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है जिससे हम लाचार महसूस करते हैं | यह प्रोटीन के कारण ही होता है क्योंकि हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है |


त्वचा में समस्या आना 

प्रोटीन के कारण हमारे त्वचा में कई तरह की समस्याएं आना उत्पन्न हो जाती हैं जैसे कि हमारे त्वचा रूखी होने लगती है जिसमें प्रतिदार परत छिलने जैसी समस्या पैदा हो जाती है साथ ही हमारे त्वचा पर चकते पड़ना भी स्टार्ट हो सकता है प्रोटीन की कमी के कारण हमारे त्वचा देखने पर खरोच और धब्बे जैसा लगता है इसलिए अपने शरीर को प्रोटीन से भरपूर रखें |

Protein deficiency diseases


हमें प्रतिदिन प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है 

हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता हर रोज होती है जिससे हम अपने कार्य को सही ढंग से कर पाते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं एक जवान इंसान को प्रतिदिन 0.8 किलो प्रोटीन की आवश्यकता होती है हालांकि यह उम्र के हिसाब से हो सकता है आपका उम्र ज्यादा है तो आपको ज्यादा प्रोटीन की जरूरत है अगर आपकी उम्र कम है तो आप आपको काम प्रोटीन की जरूरत होगी |


निष्कर्ष 

अगर आपको लगता है कि प्रोटीन के कारण आपके शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं और ज्यादा दिक्कत हो रहा है तो आप अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और अपना इलाज करवा सकते हैं |


दोस्तों, अगर को आपके यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों, फैमिली में सेंड करिए और उन्हें बताइए प्रोटीन से हमारे शरीर की आवश्यकता क्या है जिससे वह अपने शरीर का देखभाल कर सकें और अपना जीवन अच्छे से बिता सकें मैं ऐसे ही आर्टिकल आपके लिए लाता रहूंगा और आपका मार्गदर्शन करता रहूंगा








Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!