नींद ना आने की समस्या और कारण

 नींद ना आने की समस्या और कारण 


दोस्तों अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आपके शरीर और दिमाग के लिए बहुत ही नुकसान है यह आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है जितनी आप नींद चाहते हैं आपको उतनी नींद नहीं मिल पाती है तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं की नींद की समस्या और उसके समाधान के बारे में जहां आपको कई तरह के टिप्स दिए जाएंगे जिससे आपका नींद की समस्या बहुत हद तक सही हो जाएगी |

Problems and causes of insomnia

(toc) 


आपको कितनी देर की नींद लेनी चाहिए 


अगर नींद की बात करें तो दोस्तों एक दिन में कम से कम आप 7 से 8 घंटे का नींद लेते हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है अगर सुबह-सुबह आपको अच्छा महसूस होता है अगर आपको दिन में नींद नहीं आ रही है इसका मतलब है कि आपको अच्छी नींद मिल रही है अगर आप किसी तनाव में नहीं है तो :


वही बात करें अगर आप 30 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं तो आपको 7 से 9 घंटे नींद जरूर लेनी चाहिए |


वहीं अगर आप युवा है तो आपको 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए जो आपको स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा |


वही बच्चों की बात करें तो बच्चों को 9 घंटे से लेकर 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए यह उनके आगे के लिए बहुत ही अच्छा अनुभव होगा |


अगर छोटे बच्चे हैं या शिशु हैं तो उन्हें  12 से लेकर 17 घंटे नींद लेनी चाहिए |


नींद ना आने के लक्षण 


यदि आपको नींद नहीं आ रहे हैं समस्या हो रही है तो आपको कुछ इस तरह की दिक्कत है :


  • आपको सोने में दिक्कत होती है 


  • रात में आपकी नींद कई बार खुल जाती है जो नींद के लिए बहुत ही हानिकारक है | 


  • अगर आप रात में बहुत ज्यादा जागते हैं तो यह नींद की बहुत बड़ी समस्या है |


  • अगर वही आप सुबह बहुत जल्दी उठ गए और फिर नींद नहीं आ रही है तो भी एक बहुत बड़ी समस्या है |


  • अगर आपको दिन में नींद आ रही है तो यह भी एक समस्या है |


  • अगर वही बात करें आप रात में भी सोते हैं और दिन में भी सोते हैं तो यह नींद के लिए एक समस्या के लक्षण हैं |


  • अगर आप सुबह उठ जाते हैं और थकान महसूस होती है और दिन भर आपको नींद  आती है |


  • वहीं अगर आपको अपने काम में मुश्किल आती है तो यह एक नींद की समस्या हो सकती है |


  • नींद के कारण अक्सर लोग चिड़चिड़ापन हो जाते हैं इसलिए रात में नींद  नही आती हैं |


  • कोई अगर आपके कोई तनाव है आप उसे परेशान हैं तो यह नींद का एक समस्या हो सकता है |


नींद नहीं आ रही है तो क्या करें 


अगर आपको कुछ दिनों से अच्छी नींद नहीं आ रही है तो यह चिंता की बात नहीं है यह कुछ हफ्तों या महीना में ठीक हो जाता है |


अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है |


थकान महसूस होना और नींद ना आना एक गंभीर कारण हो सकता है इसलिए डॉक्टर से निष्कर्ष जरूर ले |


क्या करें जिससे नींद अच्छी से आए 


  • अगर आपको नींद ना आए तो आप उठ जाइए |


  • आप अपने नींद के लिए एक बेहतरीन योजना बना सकते हैं |


  • रोजाना आपको अधिक सक्रिय रहना पड़ेगा जिससे आपको अच्छी नींद आएगी |


  • अगर आपके अंदर कोई बेचैनी है तो आप सोने से पहले अपने मन को शांत रखें इसके बाद सोने का कोशिश करें |


  • वही बात करें आप जहां सोते हैं वहां पर आप एक सुकून भरा वातावरण बनाएं और आराम से सोए |


  • वहीं अगर रात में आप सोते हैं तो हल्का खाना खाएं जो सोने में आपका बहुत मदद कर सकता हैं |


  • सोने से पहले ज्यादा से ज्यादा खाने की कोशिश ना करें  आपको नींद ना आने का कारण हो सकता है |


  • अगर आपके अंदर चिंता है कोई घबराहट है तनाव है या किसी प्रकार के उदासी है इन सबको आपको मन से निकाल देना है सोते टाइम जिससे आपको अच्छी नींद आएगी |

Problems and causes of insomnia


आपको अच्छी नींद आए उसके लिए कुछ चीज ना करें 


  • अगर आप शराब पीते हैं तो आपको छोड़ देना चाहिए यह नींद के लिए बहुत घातक हो सकता है |


  • आप किसी प्रकार का धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और आपकी नींद के लिए एक बीमारी है |


  • अगर आप सोने से पहले भारी भोजन कर लेते हैं तो यह नींद ना आने का कारण हो सकता है |


  • अगर आप ज्यादा देर तक टीवी, मोबाइल देखते हैं तो यह भी एक नींद ना आने का कारण हो सकता है |


  • अगर आप कोई काम रात में करते हैं अपने लिए समय निकालते हैं तो यह भी देर तक जागने का एक कारण हो सकता है |


दोस्तों आपको अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं अगर आप कुछ 4 से 5 सप्ताह में नींद की परेशानी ठीक हो जा रही है तो यह एक नॉर्मल है |