Subscribe Us

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत में

चंद्रयान 3

नमस्कार दोस्तों, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत में हर साल तेईस अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानिकी  इसरो की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की याद में मनाया जाता है। यह तारीख उस समय की याद दिलाती है जब दो हजार तेईस में भारत का चंद्रयान थ्री मिशन चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ था। इस सफलता ने न केवल भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रतिष्ठा को बढ़ाया, बल्कि देश को अंतरिक्ष की दुनिया में एक भूमिका के रूप में स्थापित किया। दोस्तों अगर आप नए हैं तो हमारे पेज को सपोर्ट जरूर करें, आइए इस दिन के महत्व और उससे जुड़ी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं, 


चंद्रयान थ्री का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करना और वहां के वातावरण, सतह, और उसके अंदर के  संरचना का अध्ययन करना था। यह मिशन भारत के पहले चंद्र मिशन, चंद्रयान वन और चंद्रयान टू के बाद का अगला कदम था। चंद्रयान थ्री ने तेईस अगस्त दो हजार तेईस को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। चंद्रमा के इस हिस्से में अब तक कोई अन्य देश नहीं पहुँचा है   इस सफलता ने भारत को अमेरिका, रूस, और चीन के बाद चाँद  पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना दिया। 

चंद्रयान 3 में एक लैंडर जिसका नाम विक्रम, और एक रोवर

चंद्रयान थ्री में एक लैंडर जिसका नाम विक्रम, और एक रोवर जिसका नाम प्रज्ञान शामिल थे। लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर को बाहर निकाला, जिसने चंद्रमा की सतह का अध्ययन किया और कई महत्वपूर्ण  डेटा पृथ्वी पर भेजे। भारत सरकार ने चंद्रयान थ्री की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में तेईस अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया। यह दिन भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता का जश्न मनाने और अंतरिक्ष की दुनिया  में भारत की प्रगति की सराहना के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भारत की युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रेरित करना है। 


वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान

यह दिन देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के अथक परिश्रम और उनके योगदान को  समर्पित करता है, जिन्होंने इस सफलता को संभव बनाया। यह दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कड़ी मेहनत और समर्पण का उत्सव है। चंद्रयान थ्री की सफलता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई और यह दिखाया कि भारत जटिल अंतरिक्ष मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में किसी देश से पीछे नहीं  है। 


चंद्रयान थ्री की सफलता ने भारतीय नागरिकों में गर्व की भावना को बढ़ाया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के माध्यम से ही भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा की इस उपलब्धि को याद करता है और एकजुट होकर अपने वैज्ञानिक प्रयासों का जश्न मनाता है। दोस्तों ये विडिओ कैसा लगा कमेन्ट मे बताए और आप नए हैं तो हमारे  चैनल को सबस्क्राइब जरूर कर लें धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ